Ads Top

Street Vendor Registration - शहरी असंगठित कामगार पंजीयन

Street Vendor Registration

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने जून 2020 में Street Vendor Registration हेतु पोर्टल का शुभारम्भ किया है। मुख्यमंत्री ने शहरी पथ व्यवसायिओं हेतु Mukhyamantri Shahri Path Vyavsayi Utthan Yojana की घोषणा है। इस योजना के अंतर्गत उन्होंने शहरी निकायों को 300 करोड़ की राशि आवंटित की है।

मुख्यमंत्री ने योजना की घोषणा करते हुये कहा कि covid – 19 की आपदा के कारण हम छोटे व्यवसायों को समाप्त नहीं होने देंगे।  उन्होंने कहा कि पथ व्यवसायिओं को अपने व्यवसायों को बढ़ाने हेतु 10,000 रूपये की राशि आवंटित की जाएगी।

योजना –

दीनदयाल अंत्योदय योजना – राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन केन्द्र प्रवर्तित ‘‘स्वर्ण जयंती शहरी रोजगार योजना के स्थान पर 12वी पंचवर्षीय योजना में शहरी गरीबों के उत्थान के लिए संशोधित नवीन योजना ‘‘दीनदयाल अंत्योदय योजना – राज्य शहरी आजीविका मिशन अक्टूबर 2013 से लागू की गई थी।

उद्देश्य –

भारत सरकार, मध्यप्रदेश शासन एवं नगरीय निकायों के संयुक्त प्रयासों से शहरी गरीबों के उत्थान के लिए ‘‘दीनदयाल अंत्योदय योजना – राज्य शहरी आजीविका मिशन” का संचालन किया जा रहा है। यह मिशन क्षमता संवर्धन, स्वरोजगार, कौशल प्रशिक्षण, सामाजिक सुरक्षा तथा संस्थागत विकास के द्वारा शहरी गरीबों को आजीविका के साधन उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है। इस मिशन के अन्तर्गत शहरी बेघरों को आश्रय तथा पथ विक्रेताओं के लिए हाकर्स कार्नर/वेंडर मार्केट विकसित किये जाते है। इसके साथ ही उन्हें विभिन्न विभागों की सामाजिक सेवाओं का लाभ भी प्रदान किया जाता है।

 आवेदन हेतु आवश्यक दस्तावेजStreet Vendor Registration 

    1. आधार नंबर
    2. आधार से लिंक मोबाइल नंबर
    3. समग्र नंबर
    4. बैंक खाता क्रमांकए बैक का आईएफएससी कोड

पंजीयन करे विकल्प से पंजीयन प्रारंभ करें

  1. मोबाइल नंबर पर ओटीपी प्राप्त करें एवं उसकी प्रविष्टि कर जिला नगरीय निकाय पथ विक्रता चुनें।
  2. अपना आधार नम्बर प्रविष्ट करें ओैर आधार से लिंक मोबाइल नम्बर पर प्राप्त ओटीपी प्रविष्ट कर स्वयं का सत्यापन करें।
  3. आधार से मोबाइल लिंक नही होने की स्थि‍ति में किसी MPOnline कियोस्क पर बायोमेट्रिक माध्यम से आधार सत्याापन करा सकते हैं।
  4. आधार सत्यापन उपरांत समग्र नम्बर की प्रविष्टि करें। समग्र नम्बर सही होने पर परिवार के सदस्यों का विविरण स्वतः आ जाएगा। कृपया ध्यान दें कि आपके आधार और समग्र दोनों के प्रथम नाम एक समान होना चाहिए। अंतर होने पर पंजीयन नही हो सकेगा। ऐसी स्थिति में समग्र अथवा आधार की जानकारी में आवश्यक सुधार करवाएं तदुपरांत पंजीयन करें।
  5. परिवार के सदस्यों का समग्र से प्राप्त विवरण में उन सदस्‍यों को चुनें जो आपके व्यवसाय में सहयोग करते हैं।
  6. आपने वांछित व्यवसाय के बारे में अन्य जानकारी प्रदान करें और भरी हुई जानकारी सबमिट करें।
  7. घोषणा के बिन्दुओ को चेक करें एवं अपना आवेदन सबमिट करें।
  8. आवेदन सबमिट करने के बाद पावती प्राप्त होगी जिसे प्रिंट कर/स्क्रीनशॉट लेकर सुरक्षित रखें। सा‍थ ही आपके मोबाइल पर आवेंदन क्रमांक सहित पावती के रूप में प्राप्त् होगा।

सत्यापन

सत्यापन के दौरान विसंगति जाने पर सुधार का एक अवसर दिया जाएगा। जिसकी सूचना SMS से दी जाएगी। त्रुटि सुधार के लिए पोर्टल पर “अपडेट करे” विकल्प की सहायता से मोबाइल नंबर ओटीपी प्रविष्ट कर आवश्यक संशोधन करें।

आपके द्वारा प्रस्तुत आवेदन का संबधित नगरीय निकाय द्वारा सत्या्पन कराया जाएगा। जानकारी सही प्राप्त हो जाने पर आपको परिचय पत्र एवं प्रमाण पत्र जारी किया जाएगा।

पथ विक्रेता के रूप में पहचान पत्र एवं प्रमाण पत्र जारी किए जाने की सूचना SMS के माध्यरम से भी दी जाएगी एवं दोनों अभिलेखों का लिंक भी भेजा जाएगा जिससे पथ विक्रेता स्वयं डाउनलोड कर सकेंगे।

Registration Link

पंजीयन करने का यूजर मैन्युअल लिंक यह है – User Manual 


अन्य लेख –


 

कोई टिप्पणी नहीं:

Blogger द्वारा संचालित.