Ayushman Bharat-PMJAY Pradhan Mantri Jan Arogya Yojana

Ayushman Bharat-PMJAY
आयुष्मान भारत योजना Ayushman Bharat-PMJAY भारत की स्वास्थ्य नीति 2017 की अनुशंसा पर Universal Health Coverage (UHC) को प्राप्त करने के लिए बनाई गयी है। इस योजना का ध्येय वाक्य है “कोई भी पीछे न छूटे”।
इस योजना के दो घटक है –
Health and Wellness Centres (HWCs) –
योजना के इस भाग में भारत सरकार ने वर्तमान के 1,50,000 स्वास्थ्य उप केंद्रो और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रो को स्वास्थ्य और कल्याण केंद्र में परिवर्तित करने का लक्ष्य रखा है। ये केंद्र सभी दूर – दराज के क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाएँ प्रदान करते है। शिशु और मातृत्व से जुडी स्वास्थ्य सेवाएँ और सामान्य बीमारियाँ के लिए काम करते है।
इन सभी स्वास्थ्य केंद्रों को योजना के तहत और भी सुविधा संपन्न बनाया जाता है और सभी बिमारियों का इलाज करने में सक्षम बनाया जा रहा है।
Pradhan Mantri Jan Arogya Yojana (PMJAY)
आयुष्मान भारत Ayushman Bharat-PMJAY का दूसरा घटक प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना है। इस योजना का शुभारंभ माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी ने 23 सितम्बर 2018 को किया था।
प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना को पहले राष्ट्रीय स्वास्थ्य सुरक्षा योजना के नाम से जाना जाता था। यह योजना पूर्ण रूप से सरकार के द्वारा वित्त पोषित है। इस योजना की लागत को केंद्र और राज्य दोनों ही वहन करते है।
आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना सम्पूर्ण भारत में रहने वाले परिवारों के लिए वरदान साबित हो रही है। धन के आभाव में समय पर इलाज नहीं मिल पाने के कारण कई परिवारों से उनके अपने छीन जाते है। आशा और निराशा के कगार पर टिके परिवार की दृष्टि, बीमार स्वास्थ्य के कारण जीवित और आर्थिक रूप से बर्बाद हो जाना, चिंताजनक है।
भारत में स्वास्थ्य के ऊपर GDP का मात्र 1.13 % ही खर्च किया जाता है। स्वास्थ्य पर अत्यधिक खर्च होने के कारण लाखों लोग प्रतिवर्ष गरीब में जीने को मजबूर हो जाते है। शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में कई लोगो को इलाज के लिए कर्ज लेना पड़ता है। अत्यधिक गरीब व्यक्ति सबसे ज्यादा प्रभावित होता है।
Benefit Cover Under PMJAY
- आयुष्मान भारत Ayushman Bharat-PMJAY प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना का उद्देश्य देश के लगभग 50 करोड़ आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों को 5 लाख तक का स्वास्थ्य बीमा करने का है।
- इस योजना में 2000 से अधिक बीमारियाँ की स्वास्थ्य सेवाएँ शामिल है, जिनमे सामान्य, सर्जिकल और हृदय सम्बंधित बिमारियों का इलाज कवर किया जाता है। जाँच, डॉक्टर सलाह, इलाज, दवाइयाँ, रहना, खाना – पीना आदि सभी सेवाएँ शामिल है।
- योजना में लाभार्थियों को खानपान की सुविधा भी दी जाती है PMJAY निजी और सार्वजनिक दोनों अस्पतालों में सुविधाएँ प्रदान करता है। गैर-गहन और गहन देखभाल सेवाएं भी शामिल है।
- योजना में परिवार का आकर, लिंग और उम्र का बंधन नहीं है।
- इसके तहत अस्पताल में भर्ती होने के 3 दिन पूर्व और अस्पताल से छुट्टी होने के 15 दिन बाद तक इलाज का खर्च कवर किया जाता है।
- देश पूर्व से विद्यमान बीमा सेवाएँ अधिकतम 3,00,000 रुपये का बिमा करती है। PM-JAY के अंतर्गत 5,00,000 तक का बीमा कवरेज दिया जाता है।
- ये पूर्णरूप से निःशुल्क, पेपरलेस और वेब आधारित दी जाती है ।
- योजना में शामिल होते ही कवरेज शुरू हो जाता है।
योजना में शासकीय और गैर शासकीय दोनों ही क्षेत्रों में स्वस्थ्य सेवायें उपलब्ध करवाई जाती है। राष्ट्रीय स्वास्थ्य एजेंसी (NHA) और राज्यों के स्वास्थ्य एजेन्सियाँ (SHAs) द्वारा वृहद पैमाने पर स्वास्थ्य सेवायें की रणनीति बनायीं जाती है।
National Health Agency (NHA) सभी स्वास्थ्य सेवाओं और वित्तीय सहायता की निगरानी करती है। इस व्यापक स्वास्थ्य प्रणाली से भारत में स्वास्थ्य वितरण प्रणाली की क्षमता बढ़ी है।
अन्य लेख –
बाह्य कड़ियाँ
पात्रता जानने हेतु यहाँ क्लिक करें
कोई टिप्पणी नहीं: